मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शासन द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना तथा रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के तहत जिला रोजगार कार्यालय दतिया द्वारा आयोजित रोजगार मेले में एक बड़ौनी निवासी दीपक राजा बुन्देला का चयन एक्सिस बैंक में असिसटेंट मैनेजर के पद पर हुआ है। चयनित युवा को 4.65 लाख रुपये वार्षिक वेतन प्राप्त होगा।

रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चयनित युवा ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय दतिया द्वारा आयोजित रोजगार मेले एवं मार्गदर्शन से उसे निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

दीपक राजा बुन्देला ने मध्यप्रदेश शासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से उन्हें ऐक्सिस बैंक में नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिला है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी रोजगार मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार की इन रोजगारोन्मुखी पहलों से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा बेहतर रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिल रहे हैं।

सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया