संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के संरक्षण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सतना द्वारा गत दिवस दादा सुखेन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित खेल कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 500 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रितिका दुबे, खेल प्रशिक्षक एसपी तिवारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त खेल प्रशिक्षक तथा वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।