श्रीमती रूचिका चौहान कलेक्टर जिला ग्वालियर के निर्देशों पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जॉच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों की टीमों द्वारा डेयरीयों पर रेपिड मिल्क टेस्ट किट से सतत रूप से स्पॉट पर दूध की प्राइमरी जॉच की जा रही है। जिसमें यूरिया, नमक, माल्टोडेस्कट्रिन, सुक्रोज नही पाया गया।
लेकिन अन्य फैट या एसएनएफ की आशंका पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण की एक टीम (श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री आनंद प्रकाश शर्मा, श्रीमती निरूपमा शर्मा और श्री लखनलाल) एवं दूसरी टीम (श्री गिरीश राजौरिया, श्री गोविन्द नारायण सरगैयां, श्री सतीश धाकड एवं श्री सतीश कुमार शर्मा ) निम्न डेयरीयों का निरीक्षण कर नमूने लिये।
खास बातें
- 1. शर्मा डेयरी शिन्दे की छावनी, जनकगंज ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आनन्दप्रकाश शर्मा ने दूध एवं दही के नमूने लिये।
- 2. फर्म जय गिर्राज डेयरी पता सागरताल चौराहा ग्वालियर से श्रीमती निरूपमा शर्मा ने पनीर और घी के नमूने लिये।
- 3. फर्म श्री श्याम डेयरी सागरताल रोड ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने दूध के नमूने लिये।
1. शर्मा डेयरी शिन्दे की छावनी, जनकगंज ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आनन्दप्रकाश शर्मा ने दूध एवं दही के नमूने लिये।
2. फर्म जय गिर्राज डेयरी पता सागरताल चौराहा ग्वालियर से श्रीमती निरूपमा शर्मा ने पनीर और घी के नमूने लिये।
3. फर्म श्री श्याम डेयरी सागरताल रोड ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने दूध के नमूने लिये।
4. आनन्द डेयरी थाटीपुर एवं महादेव फूडस थाटीपुर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश धाकड ने दूध के नमूने लिये।
5. खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार शर्मा ने न्यू सपना डेयरी गदाईपुरा से दूध और श्रीराम डेयरी सुरेश नगर से दूध एवं दही के नमूने लिये।
6. कृष्णा डेयरी गदाईपुरा से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गिरीश राजौरिया ने दूध का नमूना लिया।
7. न्यू भाटिया डेयरी पता थाटीपुर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोविन्द नारायण सरगैयां ने दूध का नमूना लिया।
लिये गये नमूनों को जॉच वास्ते राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे जावेगें जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

