सेवा-संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मुरार में आयोजित रक्तदान शिविर में संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया।
उन्होंने शासकीय सेवकों एवं नागरिकों से रक्तदान का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है।
आइए, हम भी आगे बढ़ें… रक्तदान करें, जीवन बचाने में सहभागी बनें।

