सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्राओं का दूसरे दिन 2 अक्टूबर को भी भव्य स्वागत किया गया यात्राओं के दौरान स्थान स्थान पर पुष्प वर्षाकी गई
यात्रा क्रमांक 1 द्वितीय दिवस 2 अक्टूबर को नाहरगढ़ गुर्जर बर्डिया पनलिया मारू निरधारी कोलवा डोंडिया मीणा मुंदड़ी मंदसौर मे पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन, अभिषेक, शिवना नदी श्रमदान, मंदसौर बायपास रेवास देवड़ा नौगांव आदि स्थानो पर पहुंची जहां श्रमदान पौधारोपण एलईडी प्रसारण आदि कार्यक्रम आयोजित हुए
इसी प्रकार यात्रा क्रमांक आठ 2 अक्टूबर को दलोदा भावगढ़ फंटा पटेला मजेसरा ताजखेड़ी गरोडा आदि स्थानों पर पहुंची जहां यात्रा का स्वागत किया गया पौधारोपण श्रमदान युवा संवाद आदि कार्यक्रम आयोजित हुए
जिले में दोनों सेवा संकल्प यात्राओं का 2 अक्टूबर को जिले में नौगांवा तथा भावगढ़ से समापन हुआ

