मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिवपुरी जिले के 4 जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेशानुसार संबंधितों को भुगतान कर दिया गया है।
इसके तहत तहसील नरवर के ग्राम नानकपुर निवासी श्री मास्टर निमेश बघेल पिता श्री नवाब सिंह बघेल को इलाज हेतु 45 हजार रुपये की सहायता दी गई है। शिवपुरी शहर के फतेहपुर रोड आजाद नगर निवासी सुश्री साधना आर्य पिता सालिगराम आर्य को उपचार हेतु 50 हजार रुपये,तहसील शिवपुरी के ग्राम सिकरवाडा निवासी श्री रामहेत शर्मा पिता दीनदयाल शर्मा को गंभीर हृदय रोग के उपचार हेतु 75 हजार रुपये की राशि दी गई है।
तहसील कोलारस के ग्राम अनंतपुर निवासी महेन्द्र सिंह रघुवंशी पिता श्री ऊधम सिंह को बीमारी के उपचार हेतु 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

