ध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन, सामान्य प्रशासन एवं धर्मस्व विभाग श्री शिवशेखर शुक्ला ने बालाघाट प्रवास के दौरान इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के विभिन्न कक्षों एवं परिसर में संरक्षित पुरावशेषों तथा ऐतिहासिक सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया। अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन पुरावशेषों, पत्र-पत्रिकाओं तथा बालाघाट की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत से संबंधित सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में संरक्षित नैरोगेज डीजल इंजन, बोगी एवं गार्ड डिब्बे का भी अवलोकन किया।
संग्रहालय में जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को संरक्षित कर प्रदर्शित किए जाने पर उन्होंने रुचि व्यक्त की।
संग्रहालय के अवलोकन के पश्चात श्री शुक्ला ने आगंतुक पंजी में अपने विचार दर्ज किए और संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्री की सराहना की। इस अवसर पर इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह गहरवार ने अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला को बालाघाट जिले की प्राचीन मूर्तियों, जिले के कलात्मक एवं ऐतिहासिक परिदृश्य तथा इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय से संबंधित प्रकाशन सामग्री भेंट की।
उन्होंने गंगोत्री वार्षिक गद्य एवं पद्य सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्रिकाएं भी सप्रेम भेंट कीं। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, संग्रहाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह गहरवार, भूवैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सक्सेना, पुरातत्व छात्र समीर सिंह गहरवार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के श्री राजेन्द्र कुमार ब्रम्हें, श्री दिनेश कुमार नेमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




