1 अक्टूबर 2026 को फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) द्वारा भू-दृश्य दृष्टिकोण आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपसंचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय, परियोजना संचालक आत्मा श्री राम नाथ पटेल सहित कृषि एवं आत्मा विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।
कार्यशाला के दौरान उपसंचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने मृदा स्वास्थ्य, आगामी रबी सीजन की तैयारियों एवं फसल विविधीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
परियोजना संचालक आत्मा श्री राम नाथ पटेल ने नई कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार एवं कृषि विज्ञान के विस्तार को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने और उनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।
कार्यशाला में प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कृषि एवं आत्मा विभाग के मैदानी अमले ने भी कार्यशाला में सहभागिता की और कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा की।


