राजगढ़ विकासखंड के ग्राम झंझारपुर निवासी श्री दिनेश तंवर ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मैत्री ( MAITRI) एवं कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण प्राप्त कर पशुपालन के क्षेत्र में नई पहल की है। प्रशिक्षण के बाद वे अपने क्षेत्र के पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही पशु चिकित्सा संबंधी कार्य भी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल रही है तथा श्री दिनेश तंवर को भी रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है।
