कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी में लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक शासकीय सेवाएं उनके अध्ययन स्थल पर ही सहज एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर 70 छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। इससे छात्राओं को लाइसेंस बनवाने के लिए अलग से कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को आमजन तक सरल, सुगम और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महाविद्यालय में आयोजित यह शिविर भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।


