जिला शिक्षा अधिकारी, सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक पेंच टाइगर रिजर्व के ग्राम टुरिया, जिला सिवनी में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। उत्सव के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को कलेक्टर महोदया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक टीएल बैठक के उपरांत दोपहर 1 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, सिवनी में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी, सिवनी ने संबंधित अधिकारियों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव के आयोजन की पूर्व तैयारियों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।