# ➖ #सिवनी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के तीन दिवसीय सिवनी प्रवास के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों से संवाद कर, समस्त व्यक्तियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं यात्रा में शामिल सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम के बाद यात्रा घंसौर की ओर रवाना हुई।

इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पार्वती उइके, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपक निगम, वरिष्ठ नेता विजय उइके, वैभव पवार, अजेंद्र गोल्हानी, सृजन हरदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अर्जुन सिंह ठाकुर सहित समस्त कर्मचारीयो की उपस्थिति रही।