भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार रविवार, 27 सितंबर 2026 को जिले में बैंकिंग सेवाओं को संचालित रखने की व्यवस्था की गई है। आमजन की बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले की बैंक शाखाओं को उक्त दिवस पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने बताया कि 27 सितंबर को बैंक शाखाओं के साथ-साथ संबंधित एटीएम लिंक शाखाओं एवं अन्य आवश्यक बैंकिंग व्यवस्थाओं को भी संचालित रखा जाएगा, ताकि आमजन को बैंकिंग सेवाओं के लिए असुविधा न हो। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर सेवाओं का लाभ लें।